संस्थान की गतिविधियों को काम के तरीकों और काम की परिस्थितियों में सुधार करने के लिए तैयार किया जाता है ताकि औद्योगिक श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उत्पादकता को बढ़ाया जा सके और उनके कार्य जीवन की गुणवत्ता को भी सामान्य तौर पर निखारा जा सके। इस प्रयास में, सी.एल.आई. राज्य कारखाना निरीक्षकों, नियोक्ताओं के संघों, ट्रेड यूनियनों और पेशेवर निकायों और संस्थानों से वार्तालाप करता है। इसके अलावा, आई. एल. ओ./ए. आर. पी. एल. ए. ने एशियाई और प्रशांत देशों के लिए श्रम प्रशासन में प्रशिक्षण के लिए संस्थान को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में डिजाइन किया था। यह भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सूचना केंद्र (सी.आई.एस., आई.एल.ओ. जिनेवा) का राष्ट्रीय केंद्र है। इसकी गतिविधियाँ पूरे देश में फैली हुई हैं और उनका मुख्य जोर देश के पश्चिमी राज्यों में स्थित फैक्ट्रियों पर है ।